शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म , पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

@ भरत भारद्वाज

कोंडागाँव – माकड़ी पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है । जानकारी अनुसार प्रार्थिया ने थाना माकड़ी रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी पीलाराम मरकाम पिता लछिन्दर मरकाम उम्र 22 वर्ष निवासी कुम्हारबड़गांव थाना फरसगांव के द्वारा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया और शादी करने से इंकार कर रहा है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में अपराध क्रमांक 07/2023 धारा 366 , 376 ( 2 ) ( ढ ) भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना के दौरान दिव्यांग पटेल पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देशानुसार एवं शोभराज अग्रवाल अति. पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव व निमितेश सिंह पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव के मार्गदर्शन में थाना माकडी से टीम गठित कर आरोपी पीलाराम मरकाम को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश करने में पश्चात आरोपी को रिमाण्ड पर जेल भेजा गया ।

Express MPCG