नाबालिक का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल । पुलिस ने नाबालिक को परिजन को किया सुपुर्द ।

@ भरत भारद्वाज

कोंडागाँव – माकड़ी पुलिस ने नाबालिक का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, वही नाबालिक बालक को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है ।

जानकारी अनुसार प्रार्थी ने माकड़ी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की 21 फरवरी को घर में रात्रि 9.00 बजे आरोपी गंगराम नाग पिता सामनाथ नाग निवासी ओंडारगांव जो प्रार्थी के घर आया हुआ था । और प्रार्थी के नाबालिग पुत्र को बहला फुसलाकर जबरदस्ती अपने मोटर सायकल में बैठाकर अपहरण कर जंगल की ओर ले गया था , जिसकी जानकारी प्रार्थी को होने पर गांव वालों के साथ आरोपी का पीछा कर नाबालिक को छुड़ाया गया ।

प्रार्थी की रिपोर्ट थाना माकड़ी थाने मे अपराध क्रमांक 08/2023 धारा 363 , 352 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर आरोपी गंगाराम नाग पिता सामनाथ नाग उम्र 22 वर्ष निवासी ओंडारगांव, थाना- अनंतपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के पश्चात रिमाण्ड पर जेल भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सोनसिंह सोरी, उपनिरीक्षक अनंत पाण्डेय, सउनि राकेश भोयर, प्र.आर. मोनाराम मण्डावी, सुन्हेर मातलाम, आरक्षक राजू पानीग्राही, म.आर. प्रेमलता दीवान का कार्य सराहनीय रहा ।

Express MPCG