अपनी दो सूत्रीय माँग को लेकर चारामा तहसील के कोटवारों ने किया धरना प्रदर्शन, नगर में वादा निभाओ रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी

दिनेश साहू , चारामा✍️

अपनी दो सूत्रीय माँग को लेकर चारामा तहसील के कोटवारों ने किया धरना प्रदर्शन, नगर में वादा निभाओ रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी ।

चारामा– तहसील चारामा के कोटवारों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है ।अपनी पुरानी लंबित मांगों को लेकर महिला व पुरुष कोटवार धरना स्थल पर डटे रहे वहीं संघ के पदाधिकारियों ने बारी बारी से सभा को संबोधित करते हुए सरकार के प्रति रोष प्रकट करते नजर आए ।सरकार से शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिलाने ,लंबे समय से सरकार के द्वारा वर्दी की राशि का भुगतान नहीं किया है जिसका भुगतान जल्द कराने सहित सेवा निवृत्त होने पर कोटवारों को पेंशन दिलाने की माँग की गई है शासन की ओर से मिलने वाली नाममात्र की मानदेय राशि में परिवार का गुजर बसर करने मे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कहते हुए संघ के द्वारा नगर में वादा निभाओ रैली निकाली गई जिसमें चारामा तहसील के सभी कोटवार शामिल हुए । नगर भ्रमण के बाद तहसील कोटवार संघ के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम से चारामा के अनुविभगीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया ।

Express MPCG