
@ यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर — शिव मंदिर ऊपर नीचे रोड के पास आज शाम ब्राम्हण समाज के द्वारा भगवान परशुराम जी के नवनिर्मित चौक के प्रतीकात्मक फरसा की पूजा अर्चना की गई ,पूजा अर्चना में ब्राम्हण समाज के लोग भारी संख्या पहुँचे हुवे थे हवन पूजन के बाद आरती हुई जिसके बाद खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया, ,ब्राम्हण समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि अभी चौक निर्माण कराया गया है मुहूर्त के वजह से शीघ्र इसकी पूजा अर्चना कर दी गई आने वाले अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा इस कार्यक्रम में ब्राम्हण समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्य गण उपस्थित थे
कार्यक्रम में ब्राम्हण समाज के संरक्षक गीता शर्मा,अध्यक्ष,दीपक मुखर्जी, दुर्गेश अवस्थी,मंजू शर्मा ,किशन पांडेय,रूपेश दुबे बलराम भट शांतनु भट्टाचार्य, शिवांक अवस्थी,विष्णु पांडे,सुरेश मिश्रा, आदि सदस्य उपस्थित रहे।
