
@ दीपक विश्वकर्मा
उमरिया-जिले की सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद संस्था पैराडाइज क्लब द्वारा आयोजित अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता-2023 के 25 वें सोपान (रजत जयंती वर्ष)का दूसरा सेमीफाइनल मैच भोपाल एवं प्रयागराज के मध्य स्थानीय अमर शहीद स्टेडियम उमरिया में खेला गया।
तेज धूप और हवाओं के बीच भोपाल के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 30-30 ओवर्स के मैच में भोपाल के बल्लेबाजों की शुरुआत काफी निराशाजनक रही प्रयागराज की कसी हुई गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण की बदौलत भोपाल के बल्लेबाज तू चल मैं आया के लय पर एक समय 59 रनों पर 6 विकेट आउट हो गए लेकिन भोपाल के सातवें विकेट की साझेदारी में नवनीत बिर्क एवं सूरज ने 162 रन की नाबाद साझेदारी की जिसके बदौलत निर्धारित 30 ओवर में 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें नवनीत ने 94 गेंदों पर 107 रन नाबाद बनाए जबकि सूरज ने 43 गेंदों में शानदार 68 रनों का योगदान दिया प्रयागराज के गेंदबाज नितिन ने 3 विकेट और अश्वनी ने 2 विकेट प्राप्त किए।
मध्यांतर के बाद दूसरी पारी की शुरुआत करने उतरी और इस विशाल लक्ष्य 222 रनों का पीछा करने उतरी प्रयागराज के दोनों ही बल्लेबाजों ने बड़े धैर्य और संयम के साथ खेलना प्रारंभ किया परंतु भोपाल के गेंदबाज और क्षेत्ररक्षकों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उनके सभी बल्लेबाजों को जमने का मौका नहीं दिया और18.5 ओवर में प्रयागराज की पूरी टीम 95 रन पर ऑल आउट हो गई और यह मैच भोपाल ने 126 रनों से जीत लिया जिसमें प्रयागराज के बल्लेबाज सौरभ ने 30 रन नितिन ने 16 रनों का योगदान दिया वही भोपाल के गेंदबाज जीतू ने 2 विकेटऔरअंकुश ने दो विकेट लिए नवनीत बिर्क के शानदार शतक लगाने पर जिसमें उनके 4 छक्के और 11 चौके शामिल थे। उन्हें मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांच मैनेजर प्रमोद गुप्ता के द्वारा 1100 रूपये नगद देकर सम्मानित किया गया।
आज के एंपायर मैच के अंपायर संदीप सतनामी चंदिया और दीपक सिंह पाली रहे स्कोरर की भूमिका में बादल सिंह गहरवार उमरिया रहे जबकि कमेंट्री पर अरुण गुप्ता अशोक गर्ग ज्ञान चंद यादव मौजूद थे वही पूरे मैच के दौरान पैराडाइज क्लब के अध्यक्ष राकेश शर्मा सिंधी समाज के पदाधिकारी खेमचंद कोटवानी रमेश विसन्दासानी दयालदास सचदेव मिथिलेश राय कैलाशवासवानी अमित सिंह राजेंद्र कोल शंभू दयाल शर्मा मानसिंह मोइनुद्दीन अंसारी संतोष खरे रोशन द्विवेदी गोपाल तिवारी सचिन गुप्ता नीरज चंदानी पारस खटीक राधेलाल कोल के साथ कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।।
अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता-2023 के 25 वें सोपान रजत जयंती वर्ष का फाइनल मैच 24 फरवरी दिन शुक्रवार को ठीक प्रातः 10:00 बजे से स्थानीय अमर शहीद भगत सिंह स्टेडियम उमरिया में खेला जाएगा जो कि डब्ल्यूसीआर भोपाल (मध्यप्रदेश) एवं पंजाब एकादश पंजाब के मध्य खेला जाएगा जो कि निर्धारित 40-40 ओवरों का होगा।
उमरिया जिले के सभी खेल प्रेमी दर्शकों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेहमान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और स्वस्थ खेल का आनंद उठावें।।
