बेहतर स्वास्थ्य पर सभी का है अधिकार – डॉ रश्मि सोनकर तख्ती, बैनर और टॉर्च लेकर मौन प्रदर्शन मे बैठे प्रबल स्त्री फाउंडेशन के सदस्य


@ दीपक विश्वकर्मा

एमसीबी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ में विगत कई साल से स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से आमजनों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है जबकि इस विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व एक डाक्टर के ही हाथों में है।
प्रबल स्त्री फाउंडेशन द्वारा स्त्री रोग विशेषज्ञ की मांग के लिये आयोजित मौन धरना प्रदर्शन करते हुए प्रबल स्त्री फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ रश्मि सोनकर ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे विधायक के डाक्टर होने के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्त्रीरोग विशेषज्ञ नहीं है जिससे थोड़े से भी क्रिटिकल केस में मरीजों को या तो बाहर रिफर किया जाता है या प्राइवेट क्लीनिक के लिए सलाह दी जाती है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों और कमजोर तबके के मरीजों को बहुत परेशानी होती है।
आर्थिक रुप से कमजोर आम जनता के जेब पर स्वास्थ्य विभाग की नजर है। गरीब लोग प्राइवेट अस्पतालों का खर्च वहन कैसे करे जबकि स्वास्थ्य सुविधा पर सबका अधिकार है।
महिलाओं ने प्रदर्शन के दौरान जो पोस्टर रखे थे। मौन रहकर भी बहुत कुछ कह गये और सवाल छोड़ गये स्वास्थ्य व्यवस्था व स्थानीय शासन प्रशासन पर। सवाल थे मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति कब तक?
प्राइवेट नर्सिंग होम की कमाई का जरिया क्यो बन रहे हो स्थानीय प्रशासन?
मौन प्रदर्शन मे हास्पिटल में इलाज कराने आई महिलाऐं भी शामिल हुई। गर्भवती महिला ने भी चिंता जाहिर की अगर मुझे डिलीवरी के समय कोई परेशानी हुई तो हम गरीब लोग कहां जायेंगे?
डॉ. रश्मि सोनकर ने आगे कहा की मौन प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने टॉर्च लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। चुंकि मनेंद्रगढ़ विधायक के कार्यालय प्रभारी के कथन थे की आप लोग डॉक्टर ढुंढ लाये। इस गैरजिम्मेदराना बयान के विरोध मे महिलायें टॉर्च लेकर सड़क पर स्त्री रोग विशेषज्ञ को ढुंढने निकली फिर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर फाऊंडेशन की महिलाओं ने आग्रह किया कि जल्द ही स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाये।
इस अवसर पर प्रबल स्त्री फाउंडेशन से रानी केंवट, ज्योति केंवट, शीला सिंह, प्रतिमा प्रसाद, प्रीति मानिक पुरी, प्रीति, प्रिया, पुनम दिवान, मीनू पटेल, मंमता नामदेव,आयशा बानो, मधु केसरवानी, सूरज ठकुरिया, राहुल नायक, नवीन कुजुर, मृत्युंजय सोनी, आकाश दुआ, हिमांशु श्रीवास्तव, स्नैक कैचर टीम से संजय शर्मा और प्रहलाद पांडे उपस्तिथ रहे।

Express MPCG