@ भरत भारद्वाज
कोंडागांव – कोंडागांव जिले के नगर पंचायत फरसगांव में स्तिथ वाहे गुरु भारत गैस एजेन्सी द्वारा ग्राम बरकई में स्कूल में सेफ्टी क्लीनिक कैंप का आयोजन किया गया । कैम्प के दौरान विद्यार्थियों को एलपीजी सिलेंडर के इस्तेमाल , सुरक्षा एवम बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। बताया कि उपभोक्ताओं को गैस चूल्हा हमेशा गैस सिलेंडर से ऊंचा रखने,रसोई घर में किसी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ नही रखने की जानकारी दी गई। दूसरी ओर रात को सोते समय सिलेंडर का रेगुलेटर बंद करने व किसी प्रकार की गैस की गंध आने पर डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करने की नसीहत दी गई। छात्र-छात्राओं को अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने बुझाने के उपायों से अवगत कराया गया। और इसके साथ में न्यू कंपोजिट (10kg) सिलेंडर और छोटू (5kg) सिलेंडर के बारे में भी जानकारी दी गयी।
