भीषण सड़क हादसा – कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार मां और बेटे सहित 4 की मौके पर ही मौत , मृतक बालोद के थे

बालोद,रायपुर/ रायपुर से बालोद जा रही एक कार की लौह अयस्क से भरी ट्रक आमने सामने टक्कर  हो गई जिससे कार के परखच्चे उड़ गए ।  हादसा मंगलवाार की देर रात  की बताई  जा रही है ।  उक्त दुर्घटना में मां और बेटे सहित 4 लोगो की मौत मौके  पर ही हो गई। मृतकों की पहचान सिमरन सलूजा (48), उनके बेटे राजवीर सलूजा (19), अशोक , उमेश साहू (24) के रूप में हुई है। रायपुर से किराए की कार में सवार होकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रायपुर से एक पारिवारिक कार्य पूरा कर परिवार के लोग कार से अपने घर बालोद लौट रहे थे। तभी कच्चे माइंस का लोहा भरकर रायपुर की ओर जा रही ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार सलूजा परिवार की पत्नी सिमरन कौर, पुत्र राजवीर सलूजा, चालक सहित एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खप्परवाड़ा की घटना है। बताया जा रहा है कि जिस कार से सलूजा परिवार घर लौट रहा था वह किसी राहुल कंपनी नामक ट्रेवल एजेंसी की थी। जो कि रायपुर से बालोद तक रेंट पर आ रही थी।

Express MPCG