@ अभिनव अवस्थी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85वे राष्ट्रीय अधिवेशन से ठीक पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस
पार्टी के कोषाध्यक्ष,विधायक और नेताओ के घर ईडी की छापेमारी पर जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रमोद कुंजाम ने अपनी प्रतिक्रिया दिया और बताया बीजेपी की बौखलाहट साफ नजर आ रही है। आज बीजेपी प्रदेश में कही नही है मुद्दा विहीन हो चुके है। काँग्रेस को बदनाम करने तरह तरह की साजिश रच रहे है।भाजपा एक ऐसी पार्टी बन गई है जो चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है।
इन्हे सिर्फ सत्ता चाहिए, भाजपा जांच एजेंसियों का ईस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है।कांग्रेस की लोकप्रियता इन्हें पच नही रही है। बीजेपी ने 15 साल प्रदेश में राज किया उनके नेताओ के घर जांच एजेंसी कार्यवाही क्यों नही करती।
