
भानुप्रतापपुर
*@अभिषेक सिंह ठाकुर*
यंग कांग्रेस ने चौक में कठपुतली का नाच दिखावा किया और बताया कि ई डी मोदी के इशारे पर ऐसे ही नाच रहा है
कांग्रेस कोर्स ने पीएम मोदी और ईडी का पुतला फुंका।
देवेंद्र यादव सहित कांग्रेस नेताओं के ऊपर ईडी की जबरिया कार्यवाही नरेंद्र मोदी के डर को दर्शाती है :- वाधवानी
अधिवेशन से ठीक पहले ईडी की कार्यवाही दिखाकर डरना चाहती है भाजपा-कांग्रेसी डरना नहीं खुश – आकाश
भानुप्रतापपुर -: नरेंद्र मोदी और ED को एक दिखाकर इनकी मिलीभगत को उजागर करने के उद्देश्य से ईडी के जबरिया छापे से आक्रोशित होकर भानुप्रतापपुर मेंन चौक में *युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज राज वाधवानी व विधानसभा अध्यक्ष आकाश यदु के नेतृत्व* में पीएम मोदी किस तरह से कठपुतली की तरह ई डी का दुरुपयोग कर रहे हैं उसी तरह कांग्रेसियों ने मेन चौक पर कठपुतलियों का नाच करवाया और मोदी ई डी का संयुक्त रूप से पुतला दहन किया ।
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज राज वाधवानी ने कहा की देवेंद्र यादव सहित कांग्रेस नेताओं के ऊपर ईडी की जबरिया कार्यवाही नरेंद्र मोदी के डर को प्रदर्शित करता है ई डी की
कांग्रेस के अधिवेशन के ठीक पहले ई डी की कार्यवाही सवाल खड़े कर रही हैं केंद्र सरकार के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के खिलाफ सेंट्रल एजेंसियां षडयंत्र कर रही है. कांग्रेस के अधिवेशन को खराब करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता दोगुनी ऊर्जा से काम करेंगे मोदी ईडी को मुंहतोड़ जवाब देगा नेताओं के घर से बैरग लौटना पड़ा ईडी को ईडी नजरें तक नहीं मिला पा रही थी
विधानसभा अध्यक्ष आकाश यदु ने कहा कि आज प्रदेश में ED के छापे को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कहा कि 24 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ में आयोजित A.I.C.C के राष्ट्रीय अधिवेशन से भयभीत केंद्र की भाजपा सरकार व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , प्रदेश कांग्रेस के नेताओ व विधायक के घर मे ED के छापे मारकर परेशान कर रही है , वो ED जिसने देश भर में 5000 छापे मारे और मात्र 37 प्रकरण पंजीबद्ध किया वो ED जिसने देश में किसी भाजपा नेता व उसके समर्थक दलाल के घर छापा नही मारा,
वो ED जिसने मोदी और शाह के तथाकथित पार्टनर व आका गौतम आडानी जो आजाद भारत का सबसे बड़े घोटाले का आरोपी है ,और जिसने केंद्र सरकार से दबाव पूर्वक देशवासियो द्वारा जमा पैसा राष्ट्रीयकृत व अर्धशासकीय फर्मो से अपने व्यापार धंधों में लगाया , पर ED उक्त मामलों पर मुह छुपाकर घूम रही है ।
जिला सचिव अजय पंजवानी ने कहा की संघ की भाषा मे जब कांग्रेस अडानी पर जांच की मांग करती है तब ED बुरखा पहनकर गायब हो जाती है फिर मौका खोजकर कांग्रेस नेताओं को परेशान करती है , जिससे इनके आका मोदी और आडाणी खुश हो सके व ताकि कांग्रेस परेशान हो और उनके आका जिसके पास ED का रिमोट है व भाजपा मज़बूत हो सके ,
युवा नेता महेश ऊईके ने कहा की भाजपा के पास अब कार्यकर्ता नही बचे हैं ,इसलिए ED और CBI का सहारा लेकर केंद्र की भाजपा सरकार लोगो को डराकर लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है।
युवा नेता नवनीत ठाकुर ने कहा कि ईडी रमन सिंह बृजमोहन अग्रवाल राजेश मुड़त के घरों में छापे क्यों नहीं मारती कांग्रेस के नेताओं को डराने के लिए ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है पर कांग्रेस का कार्यकर्ता कभी डरता नहीं हैं ।
आज के विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता नंदन कश्यप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर नगर पंचायत के अध्यक्ष सुनील बबला पाढी, वरिष्ठ नेता राजकुमार ठाकुर, पार्षद मनीष नाथ योगी नरेंद्र कुलदीप श्याम शुक्ला सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र बेंजामिन युवा प्रदेश सचिव तुषार ठाकुर, सल्बा राम तेता, मुकेश चंद्राकर, जिला युवा कांग्रेस के अजय पंजवानी, वेद देवागन पूर्व ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत ठाकुर, निलेश कटझरे, युवा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेश ओईके, नगर पंचायत एल्डरमेन सहित युवा नेता धर्मेंद्र ताड़िया मुखर्जी, नरेश जैसवाल , राजू संघोरिया , रविग दुग्गा , अनुराग शर्मा , उमंग जैन , क्लिशेश मंडावी , आयुष शर्मा , रिजवान , विजय बघेल , तोरण दुग्गा मनीष मंडावी नरेंद्र पांडे सचिन उमेश पांडे , हसीब खान , मनीष सागर आदि उपस्थित
थे
।
