@ भरत भारद्वाज
कोंडागांव – कोंडागांव जिले के माकड़ी हाई स्कूल ने पदस्थ चपरासी अजय कुमार भंडारी पिता शिवाजय भंडारी उम्र 35 वर्षीय निवासी ग्राम बड़ेडोंगर की स्कूल के सूखे कुएं में जली हुई अवस्था में लाश मिली है। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मर्ग
कायम कर जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है की कल 20 फरवरी किन शाम को स्कूल की छुट्टी होने के बाद सभी चपरासियों के साथ साफ-सफाई करके वह अपने घर चला गया। आज 21 फरवरी की सुबह स्कूल के सूखे कुएं के पास उनकी चप्पल को देखा गया उसके पश्चात सूखे कुए को देखा गया जिसमें अजय भंडारी गिरा हुआ था उनकी मृत्यु हो चुकी थी। फिलहाल माकड़ी पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी गई हैं ।
हाई स्कूल माकड़ी के प्राचार्य का कहना है की यह घटना शायद रात की है छुट्टी होने के बाद हम पूरे स्टाफ बच्चे सभी चले गए उसके बाद रात की यह घटना हो सकती है अब मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह किस प्रकार उसमें कूदा या आग लगाया।
वही माकड़ी थाना प्रभारी ने बताया की हमें प्रिंसिपल सर के माध्यम से सूचना मिला की इस स्कूल में कार्यरत एक चपरासी कि लाश जली अवस्था में मिली है सूचना पर मैं तत्काल यहां पर मौके पर पहुंचकर देखा तो यहां पर कुएं में चपरासी का शव जला हुआ अवस्था में मर्ग जांच करके अग्रिम जांच कर रहे हैं जांच के बाद ही मौत के कारण पता चल पाएगा ।
