*अटल की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल बालोद ने किया नमन, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया राष्ट्रनायक का योगदान*

विनोद जैन

*बालोद।* भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल बालोद द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले युगद्रष्टा राष्ट्रनायक थे। उनका ओजस्वी व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व, प्रभावशाली वक्तृत्व और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति प्रतिबद्धता भारतीय राजनीति के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित, संगठन और जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञदत्त शर्मा, राकेश यादव, कृष्णकांत पवार, मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, महामंत्री हितेश्वरी कौशिक एवं नरेंद्र सोनवानी, भाजपा जिला मंत्री निशा योगी, मंडल उपाध्यक्ष संदीप सिन्हा एवं कमलेश गौतम, महिला मोर्चा जिला मंत्री श्वेता राजपूत, युवा मोर्चा जिला मंत्री आशु कौशिक, मंडल मंत्री दिव्या बजाज एवं गोकुल ठाकुर, पार्षद गिरजेश गुप्ता, गोमती रात्रे एवं आशा पटेल, सुनीता मनहर, मंडल प्रचार-प्रसार प्रमुख कमल बजाज, मोर्चा अध्यक्ष पिंटू जातरे एवं फिरोज कुरैशी, महिला मोर्चा महामंत्री दीप्ति यादव, वनिता मरकाम एवं ममता साहू, संजय शर्मा, प्रियंका श्रीवास, यश राजपूत, हर्षित यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धेय अटल जी के विचार राष्ट्रसेवा की हमारी प्रेरणा हैं और उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।