विनोद जैन
बालोद – मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का है। प्रार्थी प्रीनेष कुमार साहू द्वारा दिनांक 13.08.2026 को थाना गुण्डरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम भरदाखुर्द स्थित टावर से एयरटेल एवं आइडिया का नेटवर्क बंद हो गया है। टावर की जांच के दौरान ग्राम गुरेदा के पास संदिग्ध व्यक्तियों को टावर की केबल काटकर चोरी करते देखा गया।
पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर आरोपी स्कूटी एवं केबल वायर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।
🔍 पुलिस टीम ने ऐसे किया गिरोह का पर्दाफाश
पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्री राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व में थाना गुण्डरदेही एवं साइबर सेल बालोद की संयुक्त टीम गठित की गई।
सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं पिकअप वाहन की पहचान की। पूछताछ एवं पतासाजी के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों तक पुलिस पहुंची।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि उनके द्वारा योजना बनाकर रेकी करने के बाद ग्राम भरदाखुर्द, कुरदी एवं सुखरी क्षेत्र में केबल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।
बरामदगी
96.680 किलोग्राम चोरी की केबल वायर — कीमत लगभग ₹80,000/-
पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 PM 2170
मोटरसाइकिल एक्सट्रीम क्रमांक CG 04 DB 3196
स्कूटी क्रमांक CG 07 BF 4709
कुल लगभग ₹10 लाख की संपत्ति बरामद कर जप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी
07 आरोपियों को दिनांक 15.08.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
घटना में शामिल 04 विधि से संघर्षरत बालकों की पहचान गोपनीय रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस टीम का विशेष योगदान
उक्त कार्रवाई में थाना गुण्डरदेही से निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि राघवेन्द्र सिंह, आरक्षक यशवंत देशमुख, आरक्षक पंकज तारम तथा साइबर सेल बालोद से सहायक उप निरीक्षक धरम भूआर्य, प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक विवेक शाही, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक भोपसिंह साहू, आरक्षक मिथलेश साहू एवं अन्य का विशेष योगदान रहा।
पुलिस की कार्रवाई जारी
गुण्डरदेही पुलिस द्वारा चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त गिरोहों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।
