यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर 
कांकेर सखी संगीत सिटी वूमेंस क्लब के द्वारा 15 अगस्त के पावन अवसर पर सावन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था । जिसमें सावन की रानी का चयन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी थीम रखी गई थी ,*हरियालो सावन* महोत्सव जिसमें महिलाओं को दी गई थीम के अनुसार तैयार हो सौलह श्रंगार मे आना था और इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना था । आयोजित कार्यक्रम मे 100 से अधिक महिलाए सम्मिलित हुई व सावन की रानी मे भाग लिया। इस सावन महोत्सव में अतिथि के रूप में डॉक्टर गीता शर्मा ज्योतिषाचार्य श्रीमती शालिनी राजपूत अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं सरिता जोशी गायिका भानु प्रतापपुर आमंत्रित थी। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना के पश्चात स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बहुत ही मधुर आवाज मे देशभक्ति फिल्म कर्मा का गीत मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा… की प्रस्तुति से किया गया यह प्रस्तुति क्लब की प्रमुख श्रीमती रीना लारिया के द्वारा दिया गया। पुरे कार्यक्रम मे गीत संगीत नृत्य आदि रखे गए थे ।कार्यक्रम को रोचक बनाने वाले गेम रखे गए थे, जिसमें उपस्थित आमंत्रित महिलाओं के बीच में खेल करवाया गया। खेल में हाऊजी गेम, ताली बजाओ, मोबाइल से अपने श्रीमानो को मिस कॉल देने जैसे खेल शामिल किए गए । जिनके विजेताओं को फर्स्ट सेकंड थर्ड प्राइज दिया गया।
खेल प्रतियोगिता मे भावना शर्मा, रश्मि शर्मा ,की किरण ,महक, काजल आदि विजय रही सरिता जोशी ने सावन के झूले पडे … सुश्री डाॅ भव्या शर्मा ने ग पतझड सावन बसंतबाहर…सावन के गीत का कर महौल को सुरमई बना दिया..रोली शर्मा , जया गौतम व योगिता ठाकुर ने अपने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए और खूब तालियां बटौरी ।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन की रानी रहा जिसमे तीन चरण रखे गए थे पहले चरण में प्रतिभागियों को रैंप वॉक कर अपनी प्रस्तुति देना था, दूसरे चरण में अपनी रुचि अनुसार परफॉर्मेंस जैसे नृत्य कविता आदि की प्रस्तुति तीसरे चरण में क्लब के द्वारा एवं अतिथियों के द्वारा सावन के महीने एवं जनरल नॉलेज से संबंधित धार्मिक प्रश्न पूछे गए जिसमें प्रतिभागियों ने उत्तर दिया इन तीनों चरणों में जिन्होंने अत्यधिक अंक प्राप्त किया और क्लब के मेंबरों के द्वारा दिए गए वोटिंग के आधार सावन की रानी का चयन किया गया जिसमें सेकंड रनर अप श्रीमती दीप्ति ठाकुर फर्स्ट रनर अप श्रीमती रोली शर्मा और फाइनल विजेता श्रीमती शालिनी तिवारी सावन की रानी रही जिन्होंने न केवल हरीत थीम को अपनाया था ,बल्कि सोलह श्रंगार करके कार्यक्रम में उपस्थित हुई थी कार्यक्रम की थीम के अनुसार उपस्थित श्रीमती शालिनी तिवारी जी सखी संगिनी सिटी वूमेंस क्लब के मंच की तरफ से सावन की रानी का किताब से उन्हें नवाजा गया जिसमें प्राकृतिक को बढ़ावा देने हेतु किसी भी आर्टिफिशियल वस्तु का उपयोग नहीं करते हुए प्राकृतिक रूप से गुलाब फूलों का ताज फूलों के आभूषण आदि से क्लब के मेंबरों से और अतिथियों के माध्यम अतिथियों के द्वारा उन्हें ताज बनाया गया कार्यक्रम में सावन का पवित्र महीना होने के करण#मेहंदी#मेहंदी हल्दी कुमकुम हरी चूड़ियों से सभी सुहागिन महिलाओं सभी महिलाओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती शालिनी राजपूत राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड श्रीमती विजयलक्ष्मी कौशिक जोशना गुप्ता कनकलता जोशी पूजा सोनी पूर्णिमा जायसवाल पद्मिनी साहू हर्ष कोठारी अलका कोठारी संध्या मंगानी सुषमा गुप्ता माया तिवारी गीतांजलि देव पूनम ठाकुर वीणा जश्नानी नीति चौहान स्मृति कौशिक गायत्री शर्मा गायत्री शर्मा भव्य शर्मा भावना हड़प योगिता ठाकुर मीणा देवांगन काजल कोठारी काजल रामानी सीमा शर्मा आदि उपस्थित रहे इस भव्य कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती रीना लारिया एवं श्रीमती सरिता राठी के द्वारा किया गया ।
