राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव ने किया ध्वजारोहण, कार्यकर्ताओं को सुनाया प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का संदेश

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर 15 अगस्त के पावन अवसर पर राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री बसंत यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम में गांधी उद्यान में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती सियो पोटाई ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

राजीव भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन कर कार्यकर्ताओं को सुनाया। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलने और समाज व देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

सिंगारभाट बालिका छात्रावास में 400 बच्चियों को सेव-बूंदी का वितरण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस सरजू शोरी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बसंत यादव के दिशा-निर्देश पर सिंगारभाट स्थित बालिका छात्रावास में 400 बच्चियों को सेव-बूंदी का वितरण किया। इस दौरान छात्रावास की बच्चियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सरजू शोरी ने बच्चियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा।
आज के कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेश ठाकुर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता नितिन पोटाई,श्रीमती कमला गुप्ता , गोमती सलाम,, सेवादल जिला अध्यक्ष रमेश गौतम, पवन कौशिक जिला महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा बंटी, भौम सिंह नाग, सुलोचना मेश्राम,राजेन्द्र साहू,मनोज जैन, अजय भास्वानी, मृदुला भास्कर,यासीन करानी,विजय यादव,मुन्ना इसहाक अहमद, मतीन खान,धनी राम ध्रुव, दीपक शोरी,पुरुषोत्तम सिंहा कमल नागवंशी, अधिवक्ता के डी मिश्रा,लक्ष्मण पूरी गौस्वामी, पांचू राम सलाम, रोशन आरा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजू दुबे,शेष गजबिय, खोमेंद उइके, अमन गायकवाड, अमित साहू, पवन कांगे, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे