मारागांव के पास अनियंत्रित होकर पलटी बोरगाड़ी , एक युवक हुआ घायल ।


@ भरत भारद्वाज

कोंडागांव – माकड़ी से कोंडागांव की ओर जा रही बोरगाड़ी अनियंत्रित होकर मारागांव के पास पलट गई है , इस दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया । बताया जा रहा है कि आज 21 फरवरी को लगभग 4 बजे के करीब माकड़ी से कोंडागांव को ओर तेज रफ्तार से बोरगाडी जा रही थी जो मारागांव के पास अनियंत्रित होकर खेत मे पलटी गई । बोरगाड़ी में सवार एक युवक को हल्की चोट आई है जिन्हें स्वास्थ्य केंद्र शामपुर में इलाज के लिए लाया गया है । यह बोरगाडी कांकेर की बताई जा रहे है , शामपुर के डॉक्टर सेन ने बताया की घायल युवक को थोड़ी बहुत चोट आई थी जिनका प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

Express MPCG