योगेन्द्र सिंह बैस, स्टेट हेड Express mpcg
*ई डी अब थर्ड डिग्री का इस्तमाल कर रही जायेंगे सुप्रीम कोर्ट …. भूपेश बघेल*
रायपुर/ प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की छत्तीसगढ़ में छापेमारी के बीच एक ओर जहां विरोध में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के साथ पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ता सड़क की लड़ाई लड़ रहे वही अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में न्याय पाने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात आज मीडिया से कही ।
छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्यवाही का अब जोरों से विरोध शुरू हो गया है जहां एक और कांग्रेस के नेता प्रदेश भर के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कांग्रेस नेताओं के घर पर ईडी की कार्रवाई पर हमलावर रुख इख्तियार किया है….मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ईडी लगातार परेशान कर रही है….
डरने की बात नहीं है, सीधी लड़ाई नहीं लड़ते हैं, तब इस प्रकार के हथकंडे अपनाए जाते हैं…. छत्तीसगढ़ के मामले में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से डरी हुई है. इसलिए लगातार कांग्रेस के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है….आगे सीएम बघेल ने कहा, सारे आवेदक पीड़ित पक्ष के द्वारा दिया गया है…. केंद्र सरकार को भी हमने अवगत कराया है….केंद्र सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है….न्यायालय की शरण में जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है….
हम मामले को न्यायालय तक ले जाएंगे….वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की सीधा कार्रवाई नहीं कर सकते….इसी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, क्योंकि वह लोग थर्ड डिग्री का प्रयोग कर रहे हैं….यदि प्रमाण है तो कार्रवाई करते. लेकिन 8 दिन तक रखेंगे, सोने नहीं देंगे, खाने को नहीं देंगे, पानी नहीं देंगे. किसी को पैरालिसिस अटैक आ रहा है….कोई साक्ष्य नहीं है, केवल बदनाम करना है, सरकार को भी बदनाम करना है, पार्टी को बदनाम करना!
