विनोद जैन
*सीबीजी पॉलिसी 2026 को कैबिनेट की मंजूरी, छत्तीसगढ़ के स्वच्छ ऊर्जा और रोजगार क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार बधाई – यशवंत जैन*
बालोद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा Compressed Bio-Gas (CBG) Policy 2026 को कैबिनेट की मंजूरी दिए जाने पर प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश सरकार को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीबीजी पॉलिसी 2026 छत्तीसगढ़ को स्वच्छ एवं वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने वाला महत्वपूर्ण कदम है। इस नीति से प्रदेश में कृषि अवशेष, जैविक कचरे एवं अन्य जैविक संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा मिलेगा तथा अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन की दिशा में नए अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे कृषि प्रधान राज्य में सीबीजी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। नई नीति से किसानों, उद्यमियों और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है। साथ ही, इससे प्रदूषण कम करने, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं को वैकल्पिक स्रोतों से पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
यशवंत जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को प्राथमिकता देते हुए दूरदर्शी निर्णय ले रही है। सीबीजी पॉलिसी 2026 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नीति ‘कचरे से कंचन’ और ‘स्वच्छ ऊर्जा से समृद्धि’ की अवधारणा को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
