भानुप्रतापपुर,ब्यूरो
*भानुप्रतापपुर। नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के समक्ष निर्माणाधीन नवीन व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के संबंध में जानकारी ली।*
*अध्यक्ष श्री राठौर ने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए संबंधित पक्षों को गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने तथा कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कॉम्प्लेक्स के पूर्ण होने से नगरवासियों को बेहतर व्यावसायिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और नगर के विकास को नई गति मिलेगी।*
*इस अवसर पर प्रदेश प्रचार प्रसार सह मंत्री नरोत्तम सिंह चौहान एवं अभिनव श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।*
