*₹500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री का आभार : यशवंत जैन*

विनोद जैन

बालोद – प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं बस्तर संभाग प्रभारी यशवंत जैन ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में ₹500 करोड़ के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय छत्तीसगढ़ को तकनीक, नवाचार और डिजिटल विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने वाला साबित होगा। एआई मिशन के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल प्राप्त होंगे, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में अत्याधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार विकासोन्मुखी एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है। ₹500 करोड़ का एआई मिशन छत्तीसगढ़ को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर और निवेश के लिए आकर्षक राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस महत्वाकांक्षी पहल से प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा को नया मंच मिलेगा तथा छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी डिजिटल एवं नवाचार केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार को पुनः बधाई एवं धन्यवाद दिया।