
@ अभिषेक सिंह ठाकुर
दुर्गुकोंडल– ब्लॉक मुख्यालय दुर्गुकोंडल सहित पूरे प्रदेश में 23 जनवरी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हड़ताल पर चल रहे हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय में धरना प्रदर्शन 29 दिनों से जारी रखा है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के अध्यक्ष रीतावस्त्रकार ने बताया है कि जिला स्तरीय महारैली के बाद 20 फरवरी को राजधानी रायपुर में पड़ाव डाल कर रैली की योजना थी प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के कारण आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपने-अपने जिला ब्लाक तहसील मुख्यालय में धरने पर बैठे हैं विकासखंड दुर्गुकोंडल में पिछले 30 दिनों से 270 आंगनवाड़ी केंद्र बंद है वहीं जिले एवं प्रदेश के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका हड़ताल पर हैं आंगनवाड़ी बंद होने और कार्यकर्ताओं की हड़ताल पर जाने के बाद सामान्य और कुपोषित बच्चों को मिलने वाला ताजा भोजन वितरण प्रभावित हुआ है महिलाओं को ही हर माह की शुरुआत में पोषण आहार दिया जाता है साथ ही महिला व बाल विकास विभाग का टीकाकरण भी प्रभावित हुआ है राज्य सरकार द्वारा किसी प्रकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का मांग पर विचार नहीं कर रही है ।
