विनोद जैन
बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी प्रशांत (वाला) बोकडे ने बालोद जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) आई.पी.एस. श्री गंगाराम चौहान से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक को जिले की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
📋 अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु ज्ञापन
मुलाकात के दौरान प्रशांत बोकडे ने जिले में संचालित विभिन्न अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने जिला पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए इन अवैध गतिविधियों पर त्वरित व सख्त कार्रवाई कर समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। इनके साथ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष के प्रत्याशी साजन पटेल, शादाब खान थे।
