विकास यात्रा के दौरान मध्यान भोजन का जूते पहनकर बीआरसी द्वारा निरीक्षण

@ दीपक विश्वकर्मा

उमरिया जिले के पाली जनपद अंतर्गत नरवार पंचायत के माध्यमिक शाला नरवार में मध्यप्रदेश मे चल रही विकास यात्रा के दौरान मध्यान भोजन का निरीक्षण करने पहुंचे विवेक मिश्रा बीआरसी पाली ने जूते पहनकर बच्चों के भोजन कक्ष में प्रवेश कर भोजन का निरीक्षण किया। भारतीय परंपरा के अनुसार भोजन करने या कराने के पहले ही जूते खोलकर ही भोजन कराया या भोजन कक्ष में प्रवेश किया जाता है। जबकि भारतीय मान्यता के अनुसार भोजन को मां अन्नपूर्णा के रूप में पूजा जाता है एवं भोजन करने के पहले भोजन मंत्र कर अपने भोजन को प्रणाम कर ही भोजन प्रारंभ किया जाता है वही विवेक मिश्रा बीआरसी पाली ने पूरी परंपराओं को तोड़ते हुए बच्चों के मध्यान भोजन का औचक निरीक्षण करते समय अपने चरण पादुकाओं को पहनकर भोजन कक्ष में प्रवेश कर मां अन्नपूर्णा एवं बच्चों का अपमान किया।

Express MPCG