छत्तीसगढ़ की जनता को आवास के नाम पर गुमराह करने भाजपा के सभी प्रयास असफल – नरेंद्र यादव

छत्तीसगढ़ की जनता को आवास के नाम पर गुमराह करने भाजपा के सभी प्रयास असफल – नरेंद्र यादव ।।

चारामा – छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा मोर आवास मोर अधिकार के तहत विधायक निवास का घेराव करने पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के सदस्य नरेंद्र यादव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार हर वर्ग के लोगों के साथ न्याय कर रही है चाहे वह किसान हो युवा हो मजदूर हो कर्मचारी हो व्यापारी हो महिला हो या आम जनता हर वर्ग के लोग प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजना व विकास कार्यों से खुश वही सरकार की प्रत्येक योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ भी ले रहे हैं छत्तीसगढ़ में मुद्दा विहीन भाजपा पिछले 4 साल में भूपेश बघेल सरकार के विरुद्ध एक भी मुद्दा नहीं ढूंढ पाई तो आवास के नाम पर लोगों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रही है जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्रामीण स्तर पर अभी तक 10.57 लाख हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है इनमें से 8 लाख 41 हजार आवास पूर्ण किए जा चुके हैं तथा शेष आवासों का निर्माण तेजी से चल रहा है निर्माणाधीन आवासों को प्रगति के आधार पर किस्त की राशि दी जा रही है आवास निर्माण की प्रगति के आधार पर इस वित्तीय वर्ष में 540 करोड़ से अधिक की राशि हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित की जा चुकी है इस वित्तीय वर्ष में भारत सरकार द्वारा 79000 आवास का लक्ष्य माह नवंबर 2022 में दिया गया है जिसे स्वीकृत किया जाकर प्रथम किस्त की राशि हितग्राहियों को हस्तांतरित की जा रही है इस वित्तीय वर्ष में छत्तीसगढ़ शासन से 1020 करोड़ ₹67 लाख की राशि आवास योजना के लिए जारी की जा चुकी है छत्तीसगढ़ की जनता जानती है कि छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी के रहते छत्तीसगढ़ की जनता को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी । छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश बघेल सरकार के 4 साल का सुशासन और रमन सरकार के 15 साल के कुशासन को अच्छी तरह से समझ चुकी है भाजपा के रमन सरकार के 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की जनता को लूटने और शोषण करने व किसानों के साथ अन्याय करने का काम किया है आगामी चुनाव को देखते हुए मुद्दा विहीन भाजपा के लोग आवास के नाम पर कांग्रेस सरकार और कांग्रेसी विधायकों को बदनाम करने असफल प्रयास कर रहे हैं।

Express MPCG