विनोद जैन 
बालोद – प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान’ के सुचारू संचालन और विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय तिरंगा अभियान समिति की घोषणा कर दी गई है।
इस विशेष समिति में अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को मजबूती देने का प्रयास किया गया है। भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार कद्दावर नेता भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं बस्तर सभाग प्रभारी यशवंत जैन को इस अभियान का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।
उनके नेतृत्व में पूरी टीम राज्यभर में तिरंगा अभियान के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगी और इसे जन-जन तक पहुंचाएगी।
इसके साथ ही अभियान को व्यापक और सफल बनाने के लिए पांच सदस्यीय टीम मे सतीश लाटिया, जयंती पटेल, जितेन्द्र वर्मा, श्रीमती विभा अवस्थी, राहुल टिकरिहा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने उम्मीद जताई है कि यह नवगठित समिति स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘तिरंगा अभियान’ को पूरे प्रदेश में एक जनांदोलन का रूप देने में सफल होगी।
समिति के गठन के बाद अब जल्द ही प्रदेशभर में बैठकों और कार्यक्रमों की तैयारियों का दौर शुरू होगा।
