भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया की जिला बैठक संपन्न* सशक्त बूथ स्वावलंबी मंडल सक्षम कार्यकर्ता और प्रवास ही है संगठन का आधार दिलीप पांडे


@ दीपक विश्वकर्मा

उमरिया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा उमरिया द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे की अध्यक्षता एवं संगठन प्रभारी श्री विनोद जी के मुख्य आतिथ्य में जिला पदाधिकारी बैठक आहूत की गईl बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया गया l बैठक में पार्टी की आगामी कार्य योजना तय की गईl भाजपा की जिला बैठक प्रतिमाह 20 तारीख को एवं मंडल बैठक प्रतिमाह 22 और 23 तारीख को शक्ति केंद्र की बैठक 24 और 25 तारीख को आयोजित की जाएंगीl 26 फरवरी को सभी कार्यकर्ता अपने अपने मतदान केंद्र पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण करेंगेl जिला संगठन प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं से प्रवास करने और संगठन की रीति नीति को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की बात कहीl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने सभी मंडल प्रभारियों से मंडल में प्रवास कर शक्ति केंद्र और मतदान केंद्र तक बैठक करने हेतु निर्देशित किया गया l सभी कार्यकर्ता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों का बड़ी ही गंभीरता के साथ समय पर संचालन करेंl सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने अपने मतदान केंद्र को सशक्त बनाएl बैठक में समर्पण निधि संचय अभियान के जिला प्रभारी राकेश शर्मा ने सभी पदाधिकारियों के समक्ष अपना विषय रखा l आज की जिला बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञानवती सिंह पाली नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला प्रधान जिला उपाध्यक्ष धनुषधारी सिंह छोटे सिंह सुरेंद्र गौतम सुमित गौतम ज्ञानेंद्र सिंह इंद्रपाल सिंह राकेश द्विवेदी अनिल द्विवेदी अमित सिंह लक्ष्मण सिंह योगेश द्विवेदी राजेश सिंह विमल शर्मा नीरज चंदानी कुसुम सिंह एवं भाजपा के जिला पदाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष महामंत्री व प्रकोष्ठ के संयोजक सम्मिलित हुए l

Express MPCG