
@ अभिषेक सिंह ठाकुर
दुर्गूकोंदल | भानुप्रतापपुर विधानसभा भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी टीकम टांडिया और मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी जी के नेतृत्व में ब्लॉक दुर्गूकोंदल मुख्यालय के ग्राम पंचायत दमकसा शक्ति केंद्र लोहत्तर के पोलिंग बूथ हिलचूर से दमकसा में मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत हितग्राहियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली भारतीय जनता पार्टी मंडल दुर्गूकोंदल के द्वारा आज प्रधानमंत्री आवास को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर गरीबो को उसका पक्का मकान देना चाहते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार गरीबों और प्रधानमंत्री के बीच में दीवार बन कर खड़े है भारतीय जनता पार्टी गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए संकल्पित है और इसलिए हम भानुप्रतापपुर विधानसभा के हर भाजपा मण्डल स्तर पर मोर आवास मोर अधिकार को लेकर जनता के बीच जा रहे है भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री आवास से वंचित लोगों से मिलकर वास्तविक स्थिति का विश्लेषण कर रही है और अब तक के आंकड़े बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने गरीबों के आवास छीन कर जो अन्याय किया है, उसके खिलाफ पूरे प्रदेश में जनता इस सरकार का विरोध कर रही है और भाजपा के मोर आवास मोर अधिकार जन आंदोलन में शामिल हो रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर गरीब को उसका पक्का मकान देना चाहते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार गरीबों और प्रधानमंत्री के बीच में दीवार बन कर खड़े हैं। प्रदेश भाजपा भारतीय जनता पार्टी गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए संकल्पित है और इसलिए हम विधानसभा स्तर पर मोर आवास मोर अधिकार को लेकर जनता के बीच जारहे है इसलिए आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस पदयात्रा मोर आवास मोर अधिकार के भाजपा मंडल प्रभारी जिलामहिला मोर्चा उपाध्यक्ष शकुंतला नरेटी, प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख देवेंद्र टेकाम,मंडल उपाध्यक्ष बीरेंद्र देहारी,महामंत्री फूलसिंह मंडावी, जनपद अध्यक्ष संतो दुग्गा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बसंती यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मोहन नेताम भाजयुमो मंडल महामंत्री विकास राजु नायक, प्रवीण ठाकुर, मंडल प्रशिक्षण सह प्रमुख राहुल राय, दीपक देहारी ललित दुग्गा एवं भाजपा के वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित थे
