*प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन ने महेश नवमी पर्व को प्रदेश के हर संगठन के साथ मिलकर मनाया ,,,सभी स्थानीय संगठनों में भेजे* *गए थे प्रभारी*

विनोद जैन

बालोद —छत्तीसगढ़ माहेश्वरी युवा संगठन ने पूरे छत्तीसगढ़ के तमाम स्थानीय संगठनों में भव्य तरीके से महेश नवमी का पर्व मनाया,,,प्रदेश अध्यक्ष नीरज चांडक महामंत्री करण बूब ,, संस्कृति मंत्री शुभम टावरी, संगठन मंत्री धीरज भट्टड़ , प्रचार प्रसार राहुल गोयदानी के निर्देश और सभी युवा पदाधिकारियों के विशेष सहयोग से छत्तीसगढ़ के हर एक स्थानीय संगठनों में पहुंच महेश नवमी मनाया गया,,,इस बार पूरे छत्तीसगढ़ में महेश नवमी मनाने के लिए स्थानीय संगठनों में प्रभारी नियुक्त किए गए थे ,,,इसकी जिम्मेदारी महेश नवमी पर्व का संयोजक बनाकर की गई,,,जिसमें प्रमुख रूप से संयोजक एनू टावरी सह सयोजक मीनल गिल्डा,,अंकित बजाज को बनाया गया था ,,,वही हर एक पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को उन स्थानीय संगठनों में पहुंच कर उनके साथ महेश नवमी मना कर प्रादेशिक युवा संगठन आने वाले दिनों में किन किन योजनाओं को लेकर कार्य करने वाला है ,,,इस पर भी स्थानीय संगठनों को अवगत कराया,,,,जिसमें बताया गया कि छत्तीसगढ़ माहेश्वरी युवा संगठन आने वाले महीनों में स्पोर्ट्स कार्निवाल खेल महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है,,,वही 10वी और 12वी क्लास के छात्रों के लिए काउंसलिंग का आयोजन,,, व्यापार सम्मेलन,,,धार्मिक यात्रा,, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन,,, और भी बहुत कुछ युवा संगठन इस बार अपने नए टिम के साथ मिलकर करने जा रहा है,,,,महेश नवमी के पर्व को माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस भी कहा जाता है,,,भगवान महेश यानि शंकर के अंश माने जाने वाले माहेश्वरी समाज इस महेश नवमी पर पूजा अर्चना ,,,धार्मिक कार्यक्रम,,,खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते है,,,,इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ के कई स्थानीय संगठनों में 5 दिनों तक महेश नवमी का पर्व मनाया जाता है,,,, छत्तीसगढ़ के कुनकुरी से लेकर सुकमा गरियाबंद से लेकर राजनांदगांव तक सभी तरफ महेश नवमी के पूर्व बड़े ही धूम धाम से मनाकर,,,सेवा त्याग सदाचार की भावना को जागृत किया गया,,,,,,उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ माहेश्वरी युवा संगठन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता राहुल भूतड़ा ने दी ,,,,,,,,