संकुल शैक्षणिक समन्वयक संघ ने विकासखंड स्तरीय बैठक का किया बहिष्कार

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षणिक समन्वयक शिक्षक संघ, जिला उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा अपनी लंबित मांगों के निराकरण नहीं होने पर विकासखंड स्तरीय बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है किंतु खण्ड शिक्षा अधिकारी कांकेर के मौखिक आश्वासन पर बैठक में शामिल हुए।
संघ के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपकर संकुल समन्वयकों की समस्याओं एवं मांगों के निराकरण की मांग की गई थी, किन्तु आज तक किसी भी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।
संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि संकुल समन्वयक विद्यालयी शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यों जैसे पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण, प्रवेश उत्सव, मध्यान्ह भोजन सहित अन्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन छात्र एवं विद्यालय हित में निरंतर करते रहेंगे।
संघ के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सुनील ध्रुव संकुल समन्वयक संकुल केंद्र डुमाली को मनमाने तरीके से पद से हटाया गया जिसके विरोध एवं अधिकारी के उदासीन रवैये के विरोध में मांगों के शीघ्र निराकरण हेतु आगामी समय में विकासखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर विरोध प्रदर्शन, रैली एवं धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक संकुल समन्वयकों की मांगों का उचित समाधान नहीं हो जाता।
संघ ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं संघ का1प्रतिनिधि मंडल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया जिसमें संरक्षक हेमेंद्र साहसी,जिलाध्यक्ष नितेश उपाध्याय,जिला सचिव नंदकुमार अटभैया,जिलाउपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत साहू ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मंडावी ब्लॉक उपाध्यक्षशीतला प्रसाद पांडेय,उत्तम पटेल,शंभूराम शोरी,तिलक निषाद,रामविशाल निषाद,सुखदेव कावड़े, चन्द्रभूवन ध्रुव,मुकेश मंडावी,प्रदीप टांडिया,पवन यादव,रोमन जैन,कमलेश्वर साहू,हलालु नेताम,हेमंत उइके,प्रशांत मेश्राम,कनस नेताम,जितेंद्र सलाम, नरेंद्र पोया एवं समस्त संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।