दिनेश साहू✍️ 
चारामा ब्लॉक की रेत खदानों में हो रहे अवैध उत्खनन पर रोक लगाने आम आदमी पार्टी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ।।
चारामा – समूचे छत्तीसगढ़ में चारामा ब्लॉक की रेत खदानें रात दिन अवैध उत्खनन करने के मामले में हमेशा सुर्खियोँ में रहती हैं यहां पर अवैध रेत उत्खनन करने वाले ठेकेदारों को शासन प्रशासन का कोई भी डर भय नहीं रहता है क्योकिं शुरुआत से ही यहाँ की रेत खदानें शासन प्रशासन के संरक्षण में अवैध तरीके से चैन माउंटेन मशीनें लगाकर लुटते देखा जाता रहा है चारामा की खदानों से निकलने वाली रेत गोल्डन सेंड के नाम से जाना जाता है । सोमवार 20 फरवरी को आम आदमी पार्टी चारामा के कार्यकर्ताओं ने चारामा ब्लॉक में रेत ठेकेदारों द्वारा रात दिन अवैध उत्खनन कर लूटी जा रही टाहकापार,बासनवाही व चिनौरी की घाटों की जाँच कर कार्यवाही करने के लिए चारामा के अनुविभगीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा है । इस दौरान केशव सिन्हा,दिनेश पटेल,गिरवर पोया,इन्द्रभान ठाकुर सहित आम आदमी पार्टी चारामा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
