* *जो संकल्प लिया है, उसको पूर्ण करेंगे, जीवन- रेखा दूध नदी को स्वच्छ करेंगे*,,,

यजुवेन्द्र singh ठाकुर

काँकेर । शहर की समाज सेवी संस्था “जन सहयोग ” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में कहा है कि विगत कुछ समय से स्वच्छता अभियान में भाग लेने वाले हमारे कुछ साथी ,सहयोगी, आज के स्वच्छता अभियान में वादा करके भी नहीं आए। इसका हमें कोई दुख नहीं है क्योंकि हमने वर्षों पहले, पहली बार समाजसेवा हेतु झाड़ू उठाई थी, तब अकेले ही मस्जिद के सामने बड़े चौक की सफ़ाई की थी । हमारे सफ़ाई करते-करते आसपास के लोग स्वेच्छा से आने लगे आज अनेक सहयोगियों की अनुपस्थिति के बावजूद श्रम वीरों की कमी महसूस नहीं हुई और मुझे आशा है कि भविष्य में ऐसी नौबत नहीं आएगी। हमने अपनी अपनी जीवन रेखा माता दूध नदी से जो वादा किया है ,उसे हर हाल में निभाएंगे। आज भी दूध नदी के पुल के नीचे तथा आसपास परसों की भारी बारिश से बरसाती कचरा जो इकट्ठा हो गया था ,उसकी सफ़ाई की गई और कचरे का निपटान मौक़े पर ही कर दिया गया। आज के समाज सेवकों में “जन सहयोग” अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा भूतपूर्व सैनिक टी के जैन, सूबेदार अरविंद यादव, डॉ श्याम देव, धर्मेंद्र देव ,प्रवीण गुप्ता, राजेश चौहान ,शैलेंद्र देहारी, पप्पू साहू,अमृत जवरानी, दीपक देहारी, बहादुर निषाद, आशुतोष देव आदि नौजवान श्रम वीरों ने कड़ी धूप में कई घंटे पसीना बहा कर दूध नदी पुल के आसपास जितना अधिक से अधिक स्वच्छता अभियान चला सकते थे ,चला कर ही हटे, जिसकी प्रशंसा सर्वत्र की जा रही है