सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए निजी स्कूलों में चलने वाली वाहनों के चालक,प्राचार्य व संचालकों की चारामा थाने में हुई बैठक

सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए निजी स्कूलों में चलने वाली वाहनों के चालक,प्राचार्य व संचालकों की चारामा थाने में बैठक आयोजित ।।

दिनेश साहू, चारामा✍️

चारामा – कोरर के निजी स्कूल के 8 बच्चों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो जाने के बाद इन दिनों जिले भर के थाने,चौकियों सहित यातायात की पुलिस स्कूली वाहनों के दस्तावेजों की जाँच में जूट गई है जिसके मद्देनजर आज दिनांक 19/2/23 को थाना चारामा में सभी स्कूल के संचालकों प्रीसिपल एवं ड्राइवर की बैठक आयोजित की गई और स्कूल में चल रहे वाहनों के दस्तावेजों की जाँच की गई साथ ही ड्राइवर के लाइसेंस भी चेक किए गए तथा सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई।थाने में आयोजित बैठक मे ब्लॉक के सभी स्कूल के संचालक,प्राचार्य एवं वाहन चालक शामिल हुए। थाना प्रभारी नितिन तिवारी सहायक उप निरीक्षक रूपेंद्र पटेल सहायक उप निरीक्षक सुमन ध्रुवे सहायक उप निरीक्षक दयालू राम साहू के द्वारा मोटर यान अधिनियम की जानकारी दी गई ।