कांकेर ,यजुवेंद्र सिंह ठाकुर
*कांकेर लोकसभा आई टी सेल के अध्यक्ष नमन झाबक जैन व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के राज में पेट्रोल,डीजल,गैस और राशन,खाने का तेल अन्य सामग्रियों की बढ़ती महंगाई से जनता परेशान हो चुकी है आए दिन रोजमर्रा की आवश्यकताओं की चीजों का दाम बढ़ रहा है भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आ रही है*
*सोना चांदी खरीदना आम आदमी के बस से पहले ही बाहर हो चुका है और सोना,चांदी ना खरीदने की बात कह कर उन लाखों सोना चांदी से जुड़े व्यापारियों,कारीगरों को परेशानियां में डालने का काम किया है जो सोने चांदी का कार्य कर अपने परिवार को चलाते हैं*
*पेट्रोल डीजल गैस व बिजली आपूर्ति पर्याप्त नहीं होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा 45 डिग्री गर्मी में घंटों लाइन में लगना पड़ रहा।एक तरफ लगातार केंद्र व राज्य की बीजेपी सरकार बढ़ती महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पा रही।आने वाले समय में कृषि कार्य करने वाले किसान भाई भी स्थिति को देखते हुवे परेशान नजर आ रहे कि बढ़ती महंगाई का असर कृषि सामग्री खाद,बीज,पर भी पड़ेगा।कुल मिलाकर केंद्र की व राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आ रही है सिर्फ और सिर्फ चुनाव जीतना ही इनका लक्ष्य रह गया है इन्हें देश की जनता की परेशानी से कोई वास्ता नहीं है ऐसी सरकार को आने वाले समय में देश की जनता उखाड़ फेंकेगी व सबक सिखाएगी।*

*जैन ने कांग्रेस सरकार व भाजपा सरकार में पेट्रोल, डीजल, गैस, सोना, चांदी,राशन,खाने का तेल में बढ़ती महंगाई का रिपोर्ट भी जारी किया*
