राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई दोपहिया,चालक की मौके पर तो पुत्री की इलाज के दौरान अस्पताल मे मौत ,पत्नि गंभीर घायल ।।

 

दिनेश साहू चारामा✍️

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई दोपहिया,चालक की मौके पर तो पुत्री की इलाज के दौरान अस्पताल मे मौत पत्नि भी घायल ।।

चारामा– शुक्रवार को दोपहर चारामा के जैसाकर्रा के समीप सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल चालक और उनकी लगभग 20 वर्षीय पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई है ।घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार जैसाकर्रा के समीप सड़क के किनारे ट्रक क्रमांक सी जी 19 बी पी 7638 खड़ी हुई थी जिसको पीछे से आ रही मोटर साइकिल क्रमांक सी जी 19 बी एम 5678 के चालक माटवाडा निवासी खजूर नाथ सोनकर ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं मोटरसाइकिल चालक की पुत्री ने गंभीर चोट की वजह से अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया सड़क दुर्घटना में उनकी पत्नी अनिता सोनकर भी घायल हो गईँ हैं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ माँ की हालत ठीक बताई जा रही है वही पुलिस ने दोनो शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक को भी अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है ।