महाकाल की नगरी में 21 लाख दीपो की जगमगाहट के साथ होगा दिव्य ज्योति अर्पणंम कार्यक्रम-दिलीप पाण्डेय


@ दीपक विश्वकर्मा

उमरिया।महाशिवरात्रि के परम पुनीत शुभअवसर पर महाकाल लोक में ऐतिहासिक कार्यक्रम दिव्य ज्योति अर्पणंम होगा जो इतिहास के पन्नो पर दर्ज होगा,जो ऐतिहासिक होगा, जो अविस्मरणीय अद्भुत होगाl जिसका वर्णन शब्दो में किया ही नही जा सकता l उज्जैन में दीप प्रज्ज्वलित करने के अनोखे महाअभियान में हिस्सेदारी का महासंकल्प हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है गौरवपूर्ण है।बीते वर्ष महाकाल लोक निर्माण के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण होने के बाद भव्य लोकार्पण भी हुआ था जिसकी छटा, सुंदरता उस मनोहारी दृश्य की महिमा उपमा शब्दो में नही कि जा सकतीl जैसा नाम है महाकाल लोक ठीक वैसी ही वहां अनुभूति होती हैl प्रथम चरण के कार्य पूर्ण होने के बाद दूसरे चरण का कार्य तेजी से चल रहा है इसकी पूर्णता महाकाल लोक की भव्यता सुंदरता को अप्रतिम बनाएगीl महाकाल लोक में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में जन-भागीदारी होना बेहद महत्वपूर्ण है जहां महाकाल के भक्तों की आध्यात्मिक उन्नति के साथ विश्व रिकार्ड बनेगा वही महाकाल महाराज की कृपा भी प्राप्त होगी l 18 फरवरी महाशिवरात्रि का परम पवित्र समय जिसमे महाकाल महाराज की कृपा बरसने वाली है। महाशिवरात्रि के पवित्र अवसर पर शिव ज्योति अर्पणम : 2023 कार्यक्रम में महाकाल महाराज की नगरी दीपों के प्रकाश से जगमग होने वाली है। अवंतिकावासी सहित सभी महाकाल सरकार के दीवाने दीप जलाएगे, उज्जैन महाकाल बाबा की नगरी और मध्यप्रदेश के वैभव को और बढ़ाएँगे।उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि पर उज्जैन में जन-सहयोग से 21 लाख दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। बीते वर्ष भी महाशिवरात्रि पर माननीय मुख्यमंत्री श्री चौहान जी के आहवान पर उज्जैन नगरी महाशिवरात्रि पर जगमग हुई थी। महाशिवरात्रि दीपोत्सव को “शिव ज्योति अर्पणम : 2023” का नाम दिया गया है। पर्व पर 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। इससे पहले उज्जैन में वर्ष 2022 में महाशिवरात्रि पर 11 लाख 71 हजार 78 दीए प्रज्ज्वलित करने का विश्व रिकार्ड बनाया गया था। इसके बाद श्रीअयोध्या जी में वर्ष 2022 में ही दीपावली पर 15 लाख 76 हजार दीए प्रज्ज्वलित कर नया विश्व रिकार्ड बनाया गया था। उज्जैन में इस बार महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीए प्रज्ज्वलित करने की योजना है। यह संपूर्ण आयोजन जीरो वेस्ट के सिद्धांत पर होगा। महाकाल सरकार की नगरी उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम: 2023 अंतर्गत क्षिप्रा नदी के घाटों, नगर में स्थित मंदिरों, व्यावसायिक स्थलों और घरों में दीप जलाए जाएंगे। विद्युत सज्जा के साथ रंगोली भी चित्रित की जाएगी। जन-सहभागिता के लिए उज्जैनवासी संकल्प-पत्र भर रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से शिव ज्योति अर्पणम से लोगों को इस अनोखे अभियान से जोड़ा जा रहा हैl वह अविस्मरणीय यादगर मनोरम अकल्पनीय अद्भुत दृश्य वह विहंगम नजारा जब सृष्टि के मालिक की नगरी 21 लाख दीपो से रोशन होगी lनिश्चितरूप से महाकाल लोक की अनोखी छटा अपने नाम के अनुरूप ही रहेगीl महाशिवरात्रि का पुनीत सुअवसर दिवाली की तरह प्रतीत होगाlशिवराज में शिव की नगरी की दिव्यता महाकाल लोक की भव्यता और महाकाल के भक्तों का उत्कर्ष चरम में होगा जहां महाकाल सरकार माता जगदंबा सहित अपने भक्तों को आशिर्वाद प्रदान करेंगेlजिला भाजपा अध्यक्ष श्री पाण्डेय जी ने जिलेवासियो से अपील की है कि महाशिवरात्रि को अविस्मरणीय बनाए बाबा की नगरी पहुचकर दीप प्रज्वलित कर विश्व रिकार्ड के सहभागी बने उज्जैन न जा पाने की स्थिति में अपने घर के पास के शिवालयो में अपने परिजनों मित्रों सहित जाकर दीप प्रज्वलित करे साथ ही रात्रि में अपने छत या बालकनी में दीप जलाकर गौरीशंकर भगवान को याद करते हुए उनके श्रीचरणों में दीप अर्पित करेl साथ ही अपने दरवाजे पर या शिवालय में रंगोली बनाकर हम सभी इस खास दिवस को बेहद महत्वपूर्ण बना सकते हैlभाजपा सरकार राष्ट्रहित जनहित के कार्यो सहित संस्कृति संरक्षण का पावन परम पुनीत कार्य भी कर रही है शिवजी की कृपा से शिवराज जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार प्रगतिपथ पर अग्रसर है | आध्यात्मिक नगरों को सजाया संवारा जा रहा है उनका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है केदारनाथ धाम,बाबा विश्वनाथ धाम सोमनाथ धाम सहित तीर्थो के जीर्णोद्धार का पुनीत कार्य किया जा रहा है महाकालोक सज सवर निखर रहा है जहां की छटा निराली है अप्रतिम मन को मुग्ध करने वाली हैl