दीपक विश्वकर्मा
उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में रेलवे के अंडरब्रिज निर्माण के कारण से आवागमन बाधित होने और लोगों के रेल पटरियाँ पार करने की खबर सामने आ रही है इस इलाके में निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों को एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, और कुछ लोगों को जोखिम उठाकर रेलवे ट्रैक पार करते देखा गया है यह स्थिति सुरक्षा के लिहाज़ से चिंताजनक है, खासकर जब हजारों वाहन लगातार उसी मुख्य मार्ग से गुजरते हैं शहर के बीचो-बीच से जुड़े रेलवे ब्रिज निर्माण पर सवाल, खड़े हो रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों की चिंता और मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं बिरसिंहपुर पाली में रेलवे विभाग द्वारा अंडरब्रिज निर्माण कार्य के चलने से NH-78 को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग प्रभावित है। एक ही अंडरब्रिज होने के कारण लोगों को 12 से 15 किलोमीटर तक अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है, जबकि कुछ लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते देखे जा सकते है।

