यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर 
कांकेर। नगर पालिका परिषद कांकेर के वार्ड क्रमांक 02, उदय नगर में जनसुविधाओं के विस्तार हेतु नगरीय प्रशासन विकास विभाग के राज्य प्रवर्तित मद एवं विधायक निधि के संयुक्त रूप से ₹30.00 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन (सांस्कृतिक भवन) का भव्य लोकार्पण आज संपन्न हुआ। इस भवन का निर्माण नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के माध्यम से कराया गया है, जिसमें एक विशाल हॉल, मंच, सेट, रूम, शौचालय और बाउंड्री वॉल गेट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
वार्ड वासियों की पुरानी समस्या का समाधान:
समारोह के दौरान वार्ड वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि पूर्व में इस वार्ड में किसी भी प्रकार का सामुदायिक भवन उपलब्ध नहीं था। इस अभाव के कारण स्थानीय निवासियों को सामाजिक कार्यक्रमों, शादी-ब्याह एवं अन्य आयोजनों के लिए अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थिति यह थी कि मजबूरी में वार्ड वासियों को सड़क किनारे ही अपने कार्यक्रम आयोजित करने पड़ते थे। अब इस भव्य भवन के तैयार हो जाने और इसकी उच्च गुणवत्ता को देखते हुए समस्त वार्ड वासियों ने मुक्त कंठ से इसकी प्रशंसा की है तथा शासन-प्रशासन सहित अध्यक्ष, विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और घोषणाएं:
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री आशाराम नेताम जी ने अपने संबोधन में कहा कि इस भवन की मांग सर्वप्रथम पूर्व पार्षद श्रीमती विजयलक्ष्मी कौशिक जी द्वारा की गई थी, जिसे आज सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक जी द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर विधायक महोदय ने त्वरित सहमति जताते हुए सामुदायिक भवन परिसर में एक नवीन बोर (Borewell) स्थापना की महत्वपूर्ण घोषणा की।
गणमान्य जनों की उपस्थिति:
इस गरिमामयी अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री महेश जैन, उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव, श्री दिनेश रजक और श्रीमती सुमित्रा मारकोले उपस्थित रहे। साथ ही वार्ड के प्रबुद्ध नागरिक श्री राजीव लोचन सिंह, श्री दिलीप जायसवाल, श्री अनूप शर्मा, श्री देवेन्द्र सिंह भाऊ, श्री शिव श्रीवास्तव, श्री सुदर्शन सिंह बघेल, श्री राजन सेंडें, श्री असलम खान, श्री रूपेन बैस, श्रीमती सीमा गोसाईं, श्री सतीश पाठक, श्रीमती अंजू नेगी, श्री अविनाश नेगी, श्री नरेश परिहार, श्री रूपेन ठाकुर, श्री मोहन सेनापति, श्रीमती सुनीता चोपड़ा, श्रीमती परमेश्वरी सिन्हा, श्रीमती अन्नू झा एवं श्रीमती पूनम यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आभार प्रदर्शन:
कार्यक्रम के समापन पर वर्तमान पार्षद श्री चंद्रलोक सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि विधायक महोदय एवं अध्यक्ष महोदय के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने नगर पालिका परिषद के उन समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया जिनके विशेष सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
