यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कोंडागांव। जवाहर नवोदय विद्यालय कोंडागांव के प्राचार्य
बी. डी. चेलक का स्थानांतरण मुंगेली होने पर 2 अप्रेल को अम्बेडकर वार्ड में सर्व अनुसूचित जाति वर्ग द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत परमपूज्य गुरुघासीदास बाबाजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री चेलक जी को स्मृति चिन्ह साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने श्री चेलक के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके शिक्षा क्षेत्र में योगदान एवं समाज में सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की। सभी वक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री चेलक ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैंने लगभग 28 साल पूर्व अपनी सेवा की शुरुआत असम राज्य से की थी छत्तीसगढ़ मेरे कार्यकाल के 7वा राज्य है। कोंडागांव मेरे लिए बेहद खास रहा मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्व अनुसूचित जाति वर्ग के अध्यक्ष धँसराज टण्डन, संरक्षक एम.डी. बघेल, डॉ. राजेश बघेल, लखमु राम टण्डन, सतनामी समाज जिला अध्यक्ष सुरेश बघेल, सी एल मेश्राम अध्यक्ष बौध्द समाज ,रमाकांत महाजन, वीरेंद्र बघेल, पुष्पराज अनंत, लखेश बेर, बजरंग कुलदीप, प्रदीप सागर, तरुण नाग, अमलेश बारले गणेश कोसले , रमेश आनंद ,थबीर डहरे, गुरुचरण मार्कण्डेय,मशा बघेल, उपेद नाग ,डिकेश मिर्झा, मनीष डहरिया, , लखराज टण्डन सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
