भाजपा आज शुक्रवार को बाकी बचे 78 विधानसभा क्षेत्र में 400 से ज्यादा स्थानों पर प्रदर्शन कर बीजेपी नेताओं की हत्या के विरोध करने सड़को पर उतरेगी दोपहर 2 से 4 बजे तक करेगी चक्काजाम , जगदलपुर में कल हुआ था विरोध प्रदर्शन किए थे आईजी दफ्तर का घेराव

 

 

रायपुर/ बस्तर संभाग में नक्सलियों द्वारा भाजपा नेताओं की हत्या का मामला दिनोदिन  तूलपकड़ता जा रहा है । गुरुवार को बीजेपी प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन और पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बस्तर संभाग जगदलपुर में किया जिसमे बस्तर के समस्त 12 विधानसभा के बीजेपी पदाधिकारी समेत प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर विरोध जताया । प्रदेश भाजपा ने आज शुक्रवार को बाकी बचे 78 विधानसभा क्षेत्र में 400 से ज्यादा स्थानों पर प्रदर्शन कर विरोध करने चक्काजाम दोपहर 2 से 4 बजे निर्धारित किया है।इसके लिए बीजेपी ने अपनी तैयारी करते हुए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है ।

 

बस्तर में पिछले 30 दिनों में अब तक 4 BJP नेताओं की हत्या हो चुकी है। इनमें 3 को नक्सलियों ने मारा है, जबकि एक संदिग्ध है। दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सरहद पर माओवादियों ने रामधर अलामी को मारा। वहीं नारायणपुर के छोटे डोंगर में BJP के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या की। बीजापुर में नीलकंठ कक्केम को भी नक्सली ने मारा है

 

मुख्यमंत्री ने उक्त तीन घटनाओं को एनआईए से जांच करवाने की बात की है तो वही DGP ने महानिदेशक NIA को पत्र लिख कर 3 हत्याओं की जांच का अनुरोध किया।

पकड़ता जा रहा है । गुरुवार को बीजेपी प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन और पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बस्तर संभाग जगदलपुर में किया जिसमे बस्तर के समस्त 12 विधानसभा के बीजेपी पदाधिकारी समेत प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर विरोध जताया । प्रदेश भाजपा ने आज शुक्रवार को बाकी बचे 78 विधानसभा क्षेत्र में 400 से ज्यादा स्थानों पर प्रदर्शन कर विरोध करने चक्काजाम दोपहर 2 से 4 बजे निर्धारित किया है।इसके लिए बीजेपी ने अपनी तैयारी करते हुए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है ।

बस्तर में पिछले 30 दिनों में अब तक 4 BJP नेताओं की हत्या हो चुकी है। इनमें 3 को नक्सलियों ने मारा है, जबकि एक संदिग्ध है। दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सरहद पर माओवादियों ने रामधर अलामी को मारा। वहीं नारायणपुर के छोटे डोंगर में BJP के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या की। बीजापुर में नीलकंठ कक्केम को भी नक्सली ने मारा है।

मुख्यमंत्री ने उक्त तीन घटनाओं को एनआईए से जांच करवाने की बात की है तो वही DGP ने महानिदेशक NIA को पत्र लिख कर 3 हत्याओं की जांच का अनुरोध किया है ।

Express MPCG