यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
काँकेर ।
समाज सेवी संगठन “जनसहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को जब यह सूचना मिली कि राजस्थान के अलवर से साधुओं का दल आया हुआ है । यह जानकर अजय पप्पू मोटवानी तथा जन सहयोग के सदस्यों ने साधुओं के दल का पता लगाया । जन सहयोग संस्था ने सभी साधुओं का स्वागत एवं सम्मान भी किया। उनके लिए भोजन की व्यवस्था की, तथा वस्त्र एवं अन्न दान भी किया। साधुओं के दल का अंतिम पड़ाव दंतेवाड़ा में है, यह मालूम होने पर” जन सहयोग” द्वारा उन्हें आर्थिक सहायता भी दी गई ।अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी तथा उनके साथी सहयोगियों ने सभी साधुओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साधु बाबाओं के नाम इस प्रकार हैं:— अलवर, राजस्थान निवासी रामदासजी, गोपाल दास, पन्ना दास, बालक दास, लहरी दास, संगकारा दास, लक्ष्मण दास ,पाल दास, करण दास ,नाथूदास , छोटे दास तथा मेहर दास। “जन सहयोग” की ओर से अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा सेवा कार्य में डॉक्टर श्याम देव, करण नेताम, मनोज दुबे, आशुतोष देव, अक्षय तथा राजेश चौहान के नाम उल्लेखनीय हैं। इन सब की साधु-सेवा की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।
