दीपक विश्वकर्मा
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 43 में देर रात कटनी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदते हुए आगे निकल गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक दोनों युवक वन विकास निगम के कर्मचारी बताए जा रहे हैं, जो जंगलों की सुरक्षा और देखरेख का कार्य करते थे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार ट्रक चालक की तलाश अभी जारी है।
