20 फरवरी को जिला मुख्यालय कांकेर में होगा धरना प्रदर्शन शिक्षक मोर्चा के धरना से घबराई सरकार – रायपुर में नही मिली अनुमति वर्चुअल बैठक में हुआ निर्णय

@अभिषेक सिंह ठाकुर

दुर्गुकोंडल
पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा कांकेर में शामिल छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला,जिला सचिव संतोष जायसवाल,प्रदेश सह संचालक वाजिद खान,हेमेंद्र साहसी,राजेश शर्मा मीडिया प्रभारी कृष्णेंदु आईच ने बताया कि शिक्षा कर्मी आंदोलन के कुशल रणनीतिकार एवं अपने संघर्ष एवं दूर दृष्टि से शिक्षा कर्मियों को 500 रुपए के मानदेय से पुनरीक्षित वेतनमान व संविलियन दिलाने वाले शिक्षाकर्मी नेता के रूप में पूरे प्रदेश ही नहीं देश भर में अपनी संघर्ष क्षमता का लोहा मनवाने वाले छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे,संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन,नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास राजपूत की अगुवाई में गठित पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा द्वारा रायपुर में प्रथम नियुक्ति तिथि से पुरानी पेंशन की गणना करने, वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति,क्रमोन्नति प्रदान करने, एनपीएस ओपीएस विकल्प भरने हेतु अव्यवहारिक समय सीमा में वृद्धि कर मार्च अंत तक समय देने की मांग को लेकर रायपुर में बड़े धरना प्रदर्शन हेतु दी गई चेतावनी से सरकार घबरा गयी है,जिला प्रशासन रायपुर द्वारा निर्धारित धरना स्थल तूता में भी अनुमति देने से इंकार कर दिया गया है।
रायपुर में बड़े प्रदर्शन की अनुमति नही मिलने के कारण शिक्षको के अधिकार हेतु पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा द्वारा निर्णय लिया गया कि बूढ़ातालाब रायपुर में100 की संख्या में 20 फरवरी को धरना देकर मांगो का ज्ञापन सौपेंगे।
प्रदर्शन को विस्तृत करते हुए सभी जिला मुख्यालय में 20 फरवरी को धरना प्रदर्शन कर मांगो का ज्ञापन दिया जाएगा, तैयारी के लिए सभी जिलों में वर्चुअल बैठक किया जावेगा।
पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा के हिमन कोर्राम,अशोक गोटे,भोला प्रसाद ठाकुर,राम मनोरथ राय, प्रकाश चौधरी,निरंकार श्रीवास्तव पंकज बाजपेई,वैभव मेश्राम,पुरुषोत्तम सूर्यवंशी राजेंद्र खुड़श्याम,डुमेंद साहू, पुरुषोत्तम सोनवंशी,हेमंत श्रीवास्तव,ललित नरेटी,रामदयाल आचले ने सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में जिला मुख्यालय के धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
20/022023 की रैली धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए ब्लाक संचालक गोरखनाथ ध्रुव,रविशंकर यादव,मनोज पांडेय उपाध्यक्ष,संघ के सचिव किशोर विश्वकर्मा,घनश्याम ओडसा,संग्राम सिंह मंडावी भारत भंडारी,बंगोमा चक्रवर्ती,प्रमिता साहा,मनीष गौतम, अजय नेताम, संत लाल माहला प्यारे लाल आंचला ने संकुल पदाधिकारियों को बैठक लेकर रणनीति बनाई है।