जल संरक्षण को जनांदोलन का रूप देने की दिशा में प्रभावी साबित हो रहा जल गंगा संवर्धन अभियान

दीपक विश्वकर्मा

उमरिया== मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आवाह्न पर प्रदेश भर में जल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अमृत सरोवर एवं खेत तालाब का निर्माण कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है ।
वही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए चयनित 11 अमृत सरोवरों में निर्माण कार्य प्रगतिरत है और इन्हें समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने बताया कि खेत तालाब निर्माण के लिए प्राप्त 710 के लक्ष्य के विरुद्ध सभी कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं, जिनमें से 516 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त डगवेल रिचार्ज योजना के तहत जिले को प्राप्त 1100 के लक्ष्य के विरुद्ध सभी कूप रिचार्ज कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए गए हैं।
इस अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता एवं जनभागीदारी को भी प्राथमिकता दी गई है। मप्र जन अभियान परिषद के माध्यम से 31 प्रभात फेरियां, 29 ग्राम सभाएं एवं विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जल संरचनाओं के निर्माण में 94 बोरी बंधान एवं 15 सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया गया, वहीं सफाई अभियान के तहत 63 नदियों, 96 तालाबों तथा 23 कुओं एवं बावड़ियों की सफाई कराई गई है जिले में जल संरक्षण को जनांदोलन का रूप देने की दिशा में यह अभियान प्रभावी साबित हो रहा है।

Express MPCG