*प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर पुरानी पेंशन प्रदान करने की मांग को लेकर मत्स्य बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की मुलाकात* *मांग पर सहानुभूति पूर्ण विचार एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से चर्चा का दिया आश्वासन*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

पखांजूर- छत्तीसगढ़ के मत्स्य बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) के पखांजूर प्रवास के दौरान पखांजूर रेस्ट हाउस में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एल.बी.संवर्ग के शिक्षकों को प्राचार्य,व्याख्याता के पदों पर पदोन्नति प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर पेंशन लाभ प्रदान करने,10वर्ष की न्यूनतम सेवा में पेंशन के प्रावधान नियम में रिलेक्सेशन प्रदान कर 5 वर्षो की सेवा पर क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान करने, (सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने,व्याख्याता पदोन्नति हेतु डी.एड. प्रशिक्षित शिक्षकों को बी.एड.ब्रिज कोर्स कराते हुए पदोन्नति प्रदान करने,सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई टेट परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त करने हेतु आवश्यक पहल करने,अतिशेष प्रकरण में निलंबित शिक्षकों को बहाल कर विकासखण्ड के रिक्त पदों पर पदस्थ करने,प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला के पदांकन निरस्त 94 प्रधान अध्यापक का पदांकन यथावत रखने) की मांग को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए शीघ्र ही आवश्यक निर्णय लेने की मांग की। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के कांकेर जिला सचिव संतोष जायसवाल,जिला महासचिव प्रकाश चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी कृष्णेन्दु आईच विकासखण्ड अध्यक्ष भोला प्रसाद ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार के आदेश सं. 38/37/08-पी.एंड पी डब्ल्यू (ए) कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय (पेंशन एवं पेंशन भोगी कल्याण विभाग नई दिल्ली ) के पेंशन नियम के बिंदू 5 (2) में प्रावधान किया गया है कि पूरी पेंशन के लिए 33 वर्षों की पात्र सेवा के संबंधों को समाप्त कर दिया जाएगा एक बार सरकारी सेवक द्वारा 20 वर्षों की निर्धारित सेवा पूरी कर लेने के बाद पेंशन परिलब्धियों या पिछले 10 महीने के दौरान प्राप्त उपलब्धियों के औसत जो भी अधिक हो कि 50% पेंशन दी जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि 33 वर्ष की अर्हकारी सेवा होने के कारण छत्तीसगढ़ के अधिसंख्य कर्मचारी 50 प्रतिशत पेंशन निर्धारण के लाभ से वंचित हो रहे है।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने मांग किया है कि केंद्र सरकार,उत्तरप्रदेश सरकार व उत्तराखंड सरकार की तरह छत्तीसगढ़ राज्य में भी पेंशन निर्धारण के लिए 33 वर्ष अर्हकारी सेवा के स्थान पर 20 वर्ष अर्हकारी सेवा होने पर 50 % पेंशन निर्धारण का प्रावधान किया जावे, इससे प्रदेश के अधिसंख्य कर्मचारियो को पूर्ण पेंशन की पात्रता होगी। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मटियारा ने सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए शीघ्र ही मुख्यमंत्री जी से चर्चा करने का आश्वासन भी दिया।
आज के प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के संतोष जायसवाल जिला सचिव कांकेर,कृष्णेन्दु आइच मीडिया प्रभारी कांकेर,भोला प्रसाद ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष,वरुण कीर्तनीय उपाध्यक्ष कोयलीबेड़ा,परिमल राय ब्लॉक संगठन सचिव,परमानंद मंडावी संगठन मंत्री,तारक दास संगठन सचिव, गौरांग विश्वास,श्यामल देवनाथ,दिनेश नाग आदि उपस्थित थे।

Express MPCG