कृषि पंपों के लिए विधुत कनेक्शन की मांग

@ अभिषेक सिंह ठाकुर

भानूप्रतापपुर, अंचल के किसानों के कृषि पंपों के विद्युत कनेक्शन के नियमितीकरण की मांग को लेकर शिवसेना द्वारा कार्यपालन अभियंता भानूप्रतापपुर विद्युत मंडल से मुलाकात किया गया एवं प्रेस के माध्यम से प्रदेश के मुखिया से मांग किया गया कि क्षेत्र के किसान जो अनियमित रूप से विद्युत कनेक्शन चला रहे हैं। जिनके अनुदान को तत्काल पूरा करते हुए उनके खेतों तक विद्युत पोल बिछाया जाए एवं उनके कनेक्शन का नियमितीकरण किया जाए जिसका कि वह पूर्व में भुगतान कर चुके हैं।