*भारतीय नव संवत्सर का स्वागतोत्सव, सामुहिक सूर्य अर्घ्य के साथ*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

*नवल प्रभात सुभाषित गान हो, पंछियों के कलरव तान हो। आदित्य के लालित्यमय, मधुर गीत नव सृजन पान हो। नवोन्मेष की शुभ बेला में, अंतर्मन में मंगल गान हो। कण- कण, क्षण -क्षण जगत, चराचर, संदल, मंगल शुभ पहचान हो।*
कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था *संस्कार भारती जिला इकाई कांकेर* के तत्वावधान में नव संवत्सर हिंदू नव वर्ष की शुभ बेला एवं चैत्र नवरात्रि की पावन अवसर पर समस्त दायित्ववान भगिनी एवं बंधुओं तथा नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी धर्मानुरागियों की पावन उपस्थिति में *ऊपर नीचे रोड डढ़िया तालाब में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर एवं दीपदान कर* नव वर्ष की शुभकामनाओं के संग सकल चराचर के मंगल कामनाओं की मंगलाचरण संस्कार भारती के ध्येय गीत के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ । *वसुधैव कुटुंबकम* की परिभाषा को चरितार्थ करते हुए एक दूसरे को तिलक लगा, शुभकामनाएं संदेश देते हुए संस्कार भारती परिवार के समस्त सदस्यों एवं नगर वासियों द्वारा आज प्रातः 6.00 बजे प्रभा की अरूणिम छटा से मन प्रफुल्लित एवं जीवन प्रज्वलित करने का सुसंकल्प, दीप प्रज्वलन, आरती तथा प्रसाद वितरण कर नववर्ष धूमधाम एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में संस्कार भारती के समस्त दायित्ववान सदस्यों की उपस्थिति रही। नगर पालिका अध्यक्ष  अरुण कौशिक, महामंत्री अवधेश लारिया, कोषाध्यक्ष रामशरण जैन, कला धरोहर विभाग संयोजक शिवसिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना लारिया, प्रान्त मंत्री रिजेन्द्र गंजीर,  सत्यनारायण शर्मा, अशोक राठी, श्री वीरेन्द्र श्रीवास्तव,श्री प्रधुम्न ठाकुर, श्रीमती आभा श्रीवास्तव, जितेंद्र धर शर्मा, निर्मल माहेश्वरी, श्रीमती शैलजा सिंह, श्रीमती बेला सिंह, डॉ शशि चौहान,श्रीमती वैदेही शुक्ला, एश्वर्या शुक्ला आदि मातृशक्ति, सदस्यों की पावन उपस्थिति में भारत माता की जयघोष के संग कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Express MPCG