*अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की जयंती मनाया गया l*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा डी. एन.के. ग्राउंड में पूर्व सैनिकों एवं निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की जयंती मनाया गया l सर्वप्रथम चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात पूर्व सैनिकों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने 2 मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने युवक एवं यूवतियों को बताया कि भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की जयंती 16 मार्च को मनाया जाता है l जनरल बिपिन रावत का जन्म 16 मार्च 1958 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। उन्होंने 43 वर्षों की सेवा में भारतीय सेना को आधुनिक और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई। 8 दिसंबर 2021 को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनके निधन हो गया l जनरल रावत को उनकी दूरदर्शिता और सेना के आधुनिकीकरण के लिए सदैव याद किया जाता है। इसके बाद सभी ने मिलकर जनरल बिपिन रावत अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाएं l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के जिला अध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, पूर्व सैनिक श्रीकांत तिवारी, पूर्व सैनिक ढालेश साहू और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियां उपस्थित रहें l

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *