प्रातः कालीन शाला संचालन आदेश जारी छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने जताया आभार

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर


कांकेर – जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर ने 17 अगस्त से जिले की समस्त शासकीय,अशासकीय,अनुदान प्राप्त शालाओं के लिए प्रातः कालीन शाला संचालन आदेश जारी कर दिया है। उल्लेखनीय हो कि कल ही छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कांकेर द्वारा जिले में भीषण गर्मी पड़ने के कारण छात्रों को शाला आने में काफी परेशानी सामना करना पड़ेगा वहीं 16 तारीख से केंद्रीकृत परीक्षा प्रारंभ होने से भिन्न-भिन्न समय होने पर शाला संचालन में होने वाली दिक्कतों एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों में जारी आदेश का हवाला देते हुए कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर से प्रातः कालीन शाला संचालन आदेश जारी करने की मांग की थी। एसोसिएशन की मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए छात्र हित में जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश का छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक वजिद खान प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला जिला सचिव संतोष जायसवाल,मीडिया प्रभारी कृष्णेंदु आइच,जिला पदाधिकारी प्रकाश चौधरी,निरंकार श्रीवास्तव,राजेंद्र खुडश्याम,डुमेंद्र साहू,राम दयाल आंचले जिले के सभी विकास खंड अध्यक्ष सत्यनारायण नायक,भोला प्रसाद ठाकुर, बोधन साहू,खम्मन नेताम,अनूप कुमार पुरबिया,गोरखनाथ ध्रुव,धर्मराज कोरेटी ने कलेक्टर श्री निलेश महादेव क्षीरसागर व जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश निषाद का आभार जताया है।

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *