
@ अभिषेक सिंह ठाकुर
दिनांक 15.02. 2023 को प्रार्थिया पीड़िता ने लिखित आवेदन पेश किया कि ग्राम बांधे के निवासी भोलानाथ विश्वास से जान पहचान होने से दोनों आपस में एक दूसरे से मोबाइल के माध्यम से बातचीत होता था उसी बीच आरोपी भोलानाथ विश्वास पिता गुरुपद विश्वास उम्र 34 साल निवासी ग्राम बांदे थाना बांदे ने पीड़िता को बोला कि ग्राम केवटी में किराए का रूम लिया हू चलो मेरे साथ किराए के मकान में रखे सामान को व्यवस्थित करने के लिए बोलने पर आरोपी द्वारा स्कूटी में पीड़िता को ग्राम केवटी किराए के मकान में ले गया जहां पीड़िता के साथ आरोपी भोलेनाथ द्वारा पीड़िता के मना करने के बावजूद उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध कर बलात्कार किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना भानुप्रतापपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी के द्वारा अपराध करना स्वीकार करने से आरोपी को अपराध का हवाला देते हुए उसी दिनांक 15.02.2023 को गिरफ्तार किया गया । मामला अजमानती होने से माननीय न्यायालय पेश किया गया है , जिसका जेल रिमांड बनने पर जिला जेल दाखिल किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना भानुप्रतापपुर के उपनिरीक्षक अखिलेश धीवर व थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
