*”जन सहयोग” द्वारा पहाड़ पर पशु-पक्षियों हेतु जलपात्र रखे गए,,,*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर । शहर तथा प्रदेश की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था “जन सहयोग” द्वारा आज गढ़िया पहाड़ पर सुबह सवेरे जाकर ऐसे स्थानों पर जलपात्र रखे गए, जो सोनई रूपई तालाब से दूर पड़ते हैं। गढ़िया पहाड़ के शिखर पर एक ही तालाब है, जबकि वहां पशु पक्षी अनेक प्रकार के बड़ी संख्या में हैं। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए “जन सहयोग समाजसेवी संस्था” ने पहाड़ के सूखे स्थानों में इनके लिए जलपात्र रखना निश्चित किया और आज से इसकी शुरुआत हो गई है। शहर के अंदर तो कई वर्षों से “जन- सहयोग ” द्वारा पक्षियों के पानी के लिए नागरिकों के मध्य सकोरे वितरित करने के अभियान चलाए गये हैं। “जन सहयोग ” का विचार है कि जीवित रहने के लिए शुद्ध वायु तथा जल सर्वाधिक आवश्यक हैं किसी भी मानव अथवा पशु- पक्षी को पानी देना अत्यधिक पुण्य का कार्य है। नागरिकों से अपील है कि आगे जो तीन-चार महीने गर्मी के हैं ,उनमें अपने घर की छत या आंगन में पक्षियों के लिए सकोरे, जलपात्र अवश्य रखें और हो सके तो थोड़ा सा दाना भी डालें। मूक पक्षियों के हृदय से निकलने वाली दुआ लें । आज के इस पुण्य कार्य में “जन सहयोग ” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा, डॉ श्याम देव, राजेश चौहान, संजय कुंजाम ,शैलेंद्र देहारी, आदि वरिष्ठ समाज- सेवियों ने उनका साथ दिया। आम जनता के मध्य जलपात्रों के वितरण का कार्य चलता रहेगा।

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *